*डीएवी कॉलेज, कानपुर में एनसीसी डे के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन*
कानपुर, 24 नवंबर 2024:
डी.ए- वी. कॉलेज, कानपुर ने एनसीसी डे के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें भाषण प्रतियोगिता और जागरूकता रैली मुख्य आकर्षण रहे। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति, और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना था।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो . अरुण कुमार दीक्षित ने एनसीसी के महत्व और उसकी युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण में भूमिका पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता का विषय था *”युवा और राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका”*, जिसमें छात्रों ने अपने विचारों और अनुभवों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।
इसके बाद एनसीसी कैडेट्स द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो कॉलेज परिसर से प्रारंभ होकर परमट चौराहे से होकर वापिस लौटी, रैली के दौरान कैडेट्स ने सामाजिक मुद्दों जैसे स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए नारे लगाए।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स , शिक्षक और एनसीसी प्रभारी दिवाकर पटेल, सुनीत अवस्थी , मनोज कुमार, दयाराम उपस्थित रहे।
