वार्ड 05 चंद्र नगर की जनता ने नसीम सोलंकी व अमिताभ बाजपेई का भव्य स्वागत किया

 

 

 

 

कानपुर, सीसामाऊ विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी एवं अमिताभ बाजपेई का वार्ड पांच चंद्र नगर की जनता ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संचालन समाजसेवी शिक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में किया गया। स्वागत के कार्यक्रम में अमिताभ बाजपेई को महिलाओं बड़े बुजुर्गों ने फूल माला शॉल देकर सम्मानित किया समाजसेवी यशपाल सिंह ने कहा कि चुनाव के दौर में जब कोई अपने घर में सपा का झंडा नहीं लग रहा था तब मैंने अपने घर में विधायक नसीम सोलंकी के लिए एक सभा लगाई थी मुझे हर्ष के साथ कह रहा हूं जीत के बाद पहले स्वागत मैंने अपने आवास पर किया। क्षेत्र की जनता का भरपूर सहयोग से जीत मिली है। विधायक अमिताभ बाजपेई ने कहा कि जो गुजर गया उसको भूल जाओ नए सिरे से जिंदगी की शुरुआत करो विधानसभा में जो भी समस्याएं हो विधायक को अवगत कराकर विकास कार्यों पर ध्यान दो। नवनिर्वाचित नसीम सोलंकी ने कहा कि जनता ने मेहनत लगन से मेरा सहयोग किया है मैं जनता की आभारी हूं कार्यक्रम के दौरान बड़े बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद लिया सहयोग मांगा आगे कहां की विकास कार्यों पर ध्यान देकर सीसामऊ की जनता ने मुझे जीत दिलाई है जनता के लिए सदैव कार्य करूंगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक अमिताभ बाजपेई यशपाल सिंह वरुण जायसवाल मालू गुप्ता राजेश कठेरिया सतीश कुमार अल्ला भैया किंग कुमार कन्हैयालाल गुलाब क्रांति वर्मा गोलू सिंह गीता देवी आशा गुप्ता , रीता वर्मा अखिलेश वर्मा अनिल वर्मा आदि लोग रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *