*मीडिया अपडेट- थाना बिधनू इलाके के कठुई गांव में किसान का शव मिलने के सम्बन्ध में*

आज दिनांक 03/12/2024 को सूचना मिली कि ग्राम कठुई में एक व्यक्ति का शव कुएं में मृत अवस्था में मिला है। उपरोक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो सरोज कुमार कुशवाहा पुत्र स्व0 बाबूलाल कुशवाहा निवासी ग्राम कठुई थाना बिधनू कानपुर नगर उम्र करीब 65 वर्ष का शव ग्राम कठुई टेढ़ा पुरवा जाने वाली रोड पर मृत अवस्था में मिला है। *शव को कुएं से निकाल लिया गया है, फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री महेश कुमार महोदय मौजूद है।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *