बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
कानपुर नगर
बांग्लादेश में आए दिन हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर ,क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी के नेतृत्व में कानपुर नगर में प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती मंजू लता को महामहिम राष्ट्रपति भारत के नाम ज्ञापन सौंपा ,श्री बेदी ने राष्ट्रपति महोदय से मांग की है कि वह देश की भारत सरकार को निर्देशित करें कि हिन्दू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों में भारत सरकार हस्तक्षेप कर बांग्लादेश के हिन्दू भाइयों की रक्षा करे और बांग्लादेश की सरकार पर दबाव बनाए जिस से अत्याचारों पर रोक लग सके और अल्पंसख्यक भाई सुकून भरी जिंदगी जी सकें, और श्री बेदी ने कहा जुल्म करने वालों का कोई धर्म नहीं होता बांग्ला देश क्या मानवों पर जुल्म किसी देश में हो यह जघन्य कृति है , चाहे वह किसी धर्म के लोगों के साथ हो , उसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा ,प्रदेश प्रभारी मनोज मिश्रा ने कहा भारत सरकार क्यों खामोश है उसको बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए।ज्ञापन देने वालो में बी एस बेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष, एड जगजीवन राम प्रदेश सलाहकार , मनोज मिश्रा प्रदेश प्रभारी , रमेश सिंहवानी प्रदेश सचिव , एड सूरज प्रसाद , एड बाबूलाल वर्मा , एड अजय पाल ,आदि लोग मौजूद थे।
