कानपुर

 

82 साल की बुजुर्ग की जमीन पर भूमाफिया कर रहे कब्जा, महिला ने पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार

 

ग्राम ख्यौरा कटरी, तहसील कानपुर सदर निवासी 82 साल की वृद्ध महिला रामपति ने आज

कानपुर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है उनके खेत में भूमाफिया कब्जा करके बोरिंग करवा रहे है और विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार करते है । भूमाफियाओं ने खेत की खतौनी में चढ़े नंबर में हेरा फेरी करते हुए नए फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए है और उनके खेत में बोरिंग करवा ली है जिसका विरोध करने पर उनके साथ आक्रामक और अभद्र व्यवहार कर रहे है । क्षेत्रीय पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है जिस कारण उनको आज कानपुर पुलिस आयुक्त से न्याय की गुहार लगानी पड़ रही है ।

बुजुर्ग महिला के अनुसार आराजी संख्या-2574 क्षेत्रफल 0.4100 हेक्टेयर, आराजी संख्या-2575 क्षेत्रफल 0.5200 हेक्टेयर, आराजी संख्या-2556 क्षेत्रफल 0.1600 हेक्टेयर, आराजी संख्या-25646. क्षेत्रफल 0.3200 हेक्टेयर एंव आराजी संख्या-2584 ग क्षेत्रफल 0.0200 हेक्टेयर की वह सह-स्वामिनी है, इस भूमि पर भू-माफियाओं की बुरी नजर पड़ चुकी है जिसके चलते भू-माफिया रामऔतार पुत्र राम गुलाम ने सुनियोजित फ्राड कर कलेक्ट्रेट परिसर कानपुर नगर स्थित राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध सन् 1391 से 1399 फसली की खतौनी पर अंकित खाता सं0-363 के समक्ष लाल स्याही से बनाये गये क्रास के निशान को खुरच कर फर्जी प्रविष्ट अंकित करा दी जिसकी जांचोपरान्त प्रथम सूचना रिर्पोट मुकदमा अपराध संख्या-115 सन 2018 अन्तर्गत धारा 420,467,468, 469 व 471 आईपीसी थाना कोतवाली में दर्ज हुआ तथा रामऔतार पुत्र रामगुलाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ।रामऔतार पुत्र रामगुलाम ने फ्रॉड करते हुए राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध 1359 फसली की इन्तखाब खतौनी में आराजी संख्या-1686 रकवा 7 बीघा पर श्रेणी-19 में रामगुलाम वल्द परमेश्वरी का नाम फर्जी रूप से अंकित करा दिया है तथा भूमाफिया रामखिलावन वयस्क पुत्र स्व०सीताराम आदि के साथ मिलकर सुनियोजित फ्राड कर प्रार्थी के सह-स्वामित्व की भूमि को हड़‌पने के लिए राजस्व अभिलेखागार में उपलब्ध अभिलेखों में फर्जी प्रविष्ट करायी है तथा फर्जी प्रविष्ट का अनुचित लाभ उठाया है, तथा प्रार्थी की भूमि पर जबरन कब्जा करके, प्रार्थिनी को बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं । जिसके चलते प्रार्थना ने मांग करी है कि राम औतार, व फ्राड में शामिल मास्टर माइन्ड रामखिलावन वयस्क पुत्र स्व०सीताराम को फ्रॉड करने आदि में शामिल अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता/भारतीय न्याय संहिता 2023 व गैंगेस्टर एक्ट की उपयुक्त धाराओं के अन्तर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की जाए । पुलिस आयुक्त ने मामले का संज्ञान लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया है कि राजस्व विभाग और शासन के अभिलेखों के माध्यम से जांच करवा कर जल्द से जल्द उचित कार्यवाही कर उन्हें न्याय दिलवाया जाएगा ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *