
दिनांक 5 दिसंबर 2024
यह उपचुनाव में भाजपा सरकार ने अधिकारियों के साथ मिलकर वोटो की डकैती डालकर लूट की
भाजपा भाजपा सरकार पूरी तरह चुनाव हारी कानपुर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद कठिन परिस्थितियों में भी सीसामऊ सीट परअच्छे मतों से जीत दर्ज की
अखिलेश यादव
कानपुर गुरुवार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी आज पूर्व सांसद राजा रामपाल के पुत्र के विवाह समारोह एवं एमएलसी दिलीप सिंह कल्लू यादव के भतीजे के विवाह समारोह में बर बधु को आशीर्वाद देने कानपुर नगर आगमन पर सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने साथियों के साथ शादी समारोह स्थल पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री अखिलेश यादव जी का स्वागत किया इसके अलावा माननीय श्री अखिलेश यादव जी कानपुर देहात के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सेन यादव के आवास पर भी गए और उनके हाल-चाल पूछे
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा सरकार ने अधिकारियों के साथ मिलकर वोटों को लूट कर वोटो पर डकैती डाली है इस चुनाव में भाजपा सरकार पूरी तरह चुनाव हारी है मैं कानपुर के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को धन्यवाद देता हूं कि इतनी कठिन परिस्थितियों में वोट डालकर सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी की पत्नी श्रीमती नसीम सोलंकी को अच्छे मतों से विजय दिलाकर सीसामऊ विधानसभा में सपा का परचम फहराया कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने कड़ी मेहनत व संघर्ष से चुनाव जिताया है पुलिस प्रशासन व सरकार का लोकतांत्रिक तरीके से सामना किया मैं जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने तमाम परेशानियां तमाम रूकावटे होने के बावजूद की सीसामऊ सीट जितायी उन्होंने लोकतंत्र को बचाया है कहीं पर नंगी रिवाल्वर लगाकर मतदाताओं को रोका गया है महिलाओं की बहादुरी और जहां-जहां हमारे समाजवादी साथियों की बहादुरी की वजह से लोकतंत्र जीता है लोकतंत्र हमारा अधिकार है वोट डाला और समाजवादी पार्टी चुनाव जीती उन्होंने लोकतंत्र को बचाने का कार्य किया है हमारे पत्रकार बंधु भी जानते होंगे कि क्या-क्या हुआ है इस चुनाव में भाजपा के लोग दोगले हैं अगर दोगले ना होते तो जनता का उनको समर्थन मिलता सरकार को जनता का समर्थन नहीं मिला परिणाम जो भी आए हैं उत्तर प्रदेश की जनता 2027 में प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाएगी भाजपा ने जानबूझकर संभल की घटना कार्रवाई सरकार की नियत साफ नहीं है सरकार की नियत साफ होती तो या घटना ना होती और पांच जाने ना जाती यहां कोई पहले मृत्यु नहीं हुई संभल की घटना प्रशासन की देन है पहले सर्वे कर दिया दोबारा जानबूझ कर नारे लगाकर सर्वे करने गए तथा भाजपा ने जानबूझकर संभल की घटना को अंजाम दिया है भाजपा के लोग जनता की समस्याओं से बचने के लिए इस तरह की घटनाओं को अंजाम देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं इसमे भाजपा का स्वार्थ है आज हमारा देश बर्बाद होता जा रहा है हमारे अधिकार हमको नहीं मिल रहे हैं संविधान हमें अधिकार देता है पर यह सरकार हमारे अधिकार को छीन रही है आज महंगाई लगातार बढती जा रही है विकास कार्य रुके हुए हैं लेकिन भाजपा सरकार इन सब मुद्दों से जनता का ध्यान हटाकर संभल जैसी घटनाओं को अंजाम देकर जनता को गुमराह कर रही है
सभी कार्यक्रमो मे महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ साथ रहे।।
प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, आनंद शुक्ल,रजत मिश्रा, शबाब अबरार, अर्पित त्रिवेदी, अरमान खान, इशरत इराकी, मोहत्सिम हलीम पप्पी, जस्वेन्द्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।।
