कानपुर
एक और अबला हो गई दहेज हत्या की शिकार*
छत के पंखे से लटका मिला नवविवाहिता का शव
मामला काकादेव थाना क्षेत्र का
बेनाझाबर कॉलोनी निवासी सागर लाल की 30 वर्षीय पुत्री सोनी का विवाह पिछले साल नवंबर में शास्त्री नगर निवासी वासुदेव से हुआ था।सोनी के मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी लाडली की निर्मम हत्या की गई है।छत की ऊंचाई 12 फिट से ज़्यादा है। खुद फांसी लगाना असंभव है।भाई रवि ने बताया 15 लाख की डिमांड न पूरी कर पाने की वजह से बहन को मार दिया गया।काकादेव थाना प्रभारी मनोज भदौरिया ने बताया मायके वालों की तहरीर के आधार पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की जाएगी।पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
