कानपुर
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में कल दोपहर 1 बजे बड़ा चौराहा में बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के द्वारा आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने शास्त्री नगर काली मठिया से से शंख घंटा घड़ियाल के साथ एक विशाल जलूस को निकालकर आम जनमानस को कल के प्रदर्शन में आमंत्रित किया।जुलूस को संबोधित करते हुए दीपू पांडे ने कहा जिस प्रकार हमारे पड़ोसी बांग्लादेश में साधु संतों और हिंदू समाज के ऊपर हिंसा और नरसंहार की घटनाएं हो रही है। हिंदू समाज को बड़ी क्रूरता के साथ प्रताड़ित किया जा रहा हम हिंदू समाज के लिए ही नहीं मानवता के लिए भी हम इस हिंसा को बर्दास्त नहीं कर सकते। दीपू पांडे ने कहा कि कल का प्रदर्शन राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि हिन्दू भाई बहनों को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करना हैं। उन्होंने सभी नगर वाशियो का कल के धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आवाहन किया ।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी बांग्लादेश हिन्दू रक्षा संघर्ष समिति के कल के कार्यक्रम का पूर्ण समर्थन कर रही। जलूस में प्रमुख रूप से मनोज कांत मिश्रा,जगदीश तिवारी,आनंद मिश्रा, वास्ते त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा घनश्याम गुप्ता हनुमान पांडे,राकेश तिवारी अजय चौरसिया राधा पांडे यश जायसवाल रवि साहनी, अंकित जायसवाल आदि लोग थे।
