
आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने मेट्रो के अधिकारियों के साथ, अपने कैंप कार्यालय बुलाकर, मेट्रो के इंजीनियर, साइट इंचार्ज एवं ट्रैफिक कंट्रोलर आदि के साथ कार्य प्रगति तथा व्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए वार्ता करी। तत्पश्चात विधायक जी ने सभी संबंधित मेट्रो के लोगों के साथ डबल पुलिया से लेकर अपनी पूरी विधानसभा के मेट्रो मार्ग का निरीक्षण किया।
विधायक जी ने, सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि हमारी विधानसभा क्षेत्र की, मेट्रो के कारण से अव्यवस्थित हुई ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित किया जाए इसमें एक अतिरिक्त सुपरवाइजर लगा करके रूट डायवर्शन पर रोज यह व्यवस्था देखी जाए की आम जनता की आवागमन में किसी चौराहे पर कोई जाम आदि तो नहीं लग रहा है यदि लग रहा है तो तुरंत इसकी व्यवस्था करके, मार्शलों एवं आदमियों तथा कर्मचारियों की संख्या को बढाकर और डायवर्जन को विस्तार देकर, ठीक किया जाए।
विधायक जी ने कहा कि मेट्रो निर्माण समयबद्ध पूर्ण हो तथा आम जनता को आवागमन में कोई कठिनाई न हो एवं जितने पार्ट का मेट्रो का कार्य पूर्ण होता जाए, उसको उसके साथ ही अभिलंब आवागमन खोल दिया जाए, अनावश्यक रूप से कहीं पर भी बैरिकेडिंग ना की जाए। आईटीआई हॉस्टल (श्रम कॉलोनी) गल्ला मंडी चौराहे पर, साइड से कॉलोनी की तरफ टेंपरेरी बनाए गए रास्ते( पतली गली जैसे रास्ते ) को खोल दिया जाए तथा उसके साइड में सर्विस लेन 15 दिन में कंप्लीट करके वापस ट्रैफिक, उसी रास्ते पर डाल दिया जाए।
विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने बताया कि डबल पुलिया से बर्रा तक मेट्रो का कार्य 29 जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा ओर मेट्रो की वजह से आने – जाने वाले लोगो को धूल के उड़ने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है नियमित पानी छिड़काव की व्यवस्था पर मॉनिटरिंग ठीक से की जाए ।धूल आदि बिल्कुल नहीं उढ़नी चाहिए, जिससे आम जनता के स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर न पड़े, इसका विशेष ध्यान रखें।
विधायक जी ने दादा नगर चौराहे पर पहुंचकर अपने स्वयं के द्वारा बनवाए जा रहे समानांतर रेलवे ओवर ब्रिज की कार्य प्रगति के लिए, फायर ब्रिगेड दादा नगर की तरफ के निर्माण को प्रारंभ करने के लिए एक सप्ताह के अंदर सर्विस लेन पूरी कराकर, उन्हें सोंपने के लिए कहा। तथा ओवर ब्रिज के दूसरे साइड, सीटीआई की तरफ पर, मेट्रो के कारण से व्यवधानों से हो रहे, समस्याओं का निस्तारण करके, डेढ़ से 2 महीने के अंदर उन्हें, सेतु निगम के लिए निर्माण के लिए मार्ग छोड़ देने का निर्देश दिया और इसी कालखंड में अपना पिलर के काम को पूर्ण कर सेतु निगम को कार्य करने के लिए,व्यवस्था भी देने का भी निर्देश दिया। जिससे सेतु निगम के द्वारा कराई जा रहे निर्माण समानांतर पुल में समय से लोगों को आवागमन हेतु प्राप्त हो जाए और साइड में मेट्रो का कार्य भी चलता रहे।
इसके बाद विधायक जी ने दादा नगर सेवा ग्राम बस्ती,कॉलोनी के अंदर से लगभग 3 से 3.5 सौ मी चौड़े उबड़ खाबड़ मार्ग से झांसी रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास रेलवे लाइन तक, लगभग 200 मी मार्ग को, साइकिल एवं मोटरसाइकिल तथा पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए दुरुस्त करने का भी निर्देश दिया। जिससे गरीब व्यक्ति को अनावश्यक रूप से 5 किलोमीटर घूम कर चक्कर काट कर अपना लक्ष्य मजबूरी में तय न करना पड़े।और समय की भी बचत उस व्यक्ति को प्राप्त हो।
विधायक जी ने बताया कि मेट्रो के अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के अनुसार, मेट्रो अपने प्रगति पर है, और संभावना है कि यह कार्य,जून 2026 के टारगेट से पहले ही, जनवरी 2026 में ही, जितनी जल्द से जल्द हो सकेगा, उनती जल्दी मेट्रो लोगो को समर्पित हो जाएगी। इसके लिए मैं स्वयं लगातार मेट्रो कार्य, व्यवस्था आदि की प्रगति की समीक्षा करता रहूंगा।
विधायक जी के साथ उक्त निरीक्षण में
मुख्यरूप से विधायक सुरेन्द्र मैथानी, प्रोजेक्ट मैनेजर मेट्रो प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील कुमार, डीपीएम कल्पतरु प्रशांत, पीएम सीगल मेट्रो राजीव कालरा, मनोज मिश्रा, गुल्लू मिश्रा, के.के मिश्रा, राजेश चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
2024-12-11
