*थाना घाटमपुर एक्सीडेन्ट प्रकरण अपडेट-*
दिनांक 14.12.2024 समय करीब 13:00 बजे कानपुर सागर हाईवे पर भाट बंबी, पतारा के पास, घाटमपुर ट्रक व मोटरसाइकल में एक्सीडेंट हो गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों जिनके नाम 01. जगजीवन पुत्र शिवनाथ निवासी ग्राम कटरी थाना रेवना उम्र करीब 43 वर्ष एवं 02.रमेश पुत्र सुक्खा निवासी धरमपुर बंबा, थाना घाटमपुर उम्र करीब 60 वर्ष घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी पतारा भेजा गया। जहां डॉक्टर द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर परिजन मौजूद हैं। पोस्टमार्टम व अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।
