आज 16 दिसंबर
सिर्फ जनप्रतिनिधियों की राय से ही नहीं बल्कि संगठन और जनप्रतिनिधियों दोनों की राय से मंडल अध्यक्षों वा जिला अध्यक्ष का चयन होगा क्यों कि संगठन और जनप्रतिनिधि दोनों एक गाड़ी के पहिए है उक्त बयान कानपुर के संगठन पर्व चुनाव के प्रवेक्षक पूर्व संगठन मंत्री एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी ने नवीन मार्केट भाजपा कार्यालय में हुई मंडल चुनाव अधिकारियों मंडल अध्यक्षों मंडल प्रभारियों की बैठक में कही।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपू पांडे ने करते हुए कहा कि ये परिवार का चुनाव है और परिवार के लोगों के बीच में है इसमें हमको खुले मन से एक दूसरे का स्वागत करना चाहिए।बैठक में उपस्थित प्रदेश चुनाव सहाधिकारी पूर्व मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि मंडलों में जो कार्यकर्ता मानक पूरा करता है उसका नामांकन होगा लेकिन किसी भी कीमत पर वोट करने की स्थिति नहीं आएगी।बैठक का धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा हम किसी नए व्यक्ति को मंडल अध्यक्ष नहीं बनाएंगे 2019 से अभी तक जो अध्यक्ष है यानि दो बार अध्यक्ष है वो मंडल अध्यक्ष जिला अध्यक्ष नहीं बनेगा चुनाव में अनुशासन हीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी।जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि कानपुर उत्तर जिले में संगठन पर्व की प्रक्रिया सीसामाऊ चुनाव के कारण थोड़ी पीछे चल रही *18 दिसंबर* से मंडल अध्यक्षों के नामांकन शुरू हो जायेगे।बैठक में प्रमुख रूप से संतोष शुक्ला दिवाकर मिश्रा ,अवधेश सोनकर, आनंद मिश्रा अनिल दीक्षित आशा पाल , शिव बोधन मिश्र, विनय पटेल राघवेंद्र मिश्रा ,वास्ते त्रिपाठी ,प्रशांत पाल अभिमन्यु सक्सेना अमित बॉथम,अनुपम मिश्रा,जन्मेजय सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।
