कानपुर

 

प्रदेश में धारा 163 बी एन एस लागू होने के बावजूद कांग्रेस नेता सूरज शर्मा ने लखनऊ विधानसभा धरना प्रदर्शन का समर्थन किया था।कानपुर से काफ़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओ ने लखनऊ विधानसभा पर धरना प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी।गोपनीय सूचना पर जानकारी प्राप्त होते ही रावतपुर थाना प्रभारी ने कांग्रेस नेता को हाउस अरेस्ट किया।रावतपुर थाना पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस नेता को नोटिस दिया गया व चेताया कि क़ानूनी नियमों का उल्लंघन करने पर व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

बीते दिन देर शाम से ही बिना कोई हानि पहुंचाए सूरज नेता को कानपुर पुलिस प्रशासन द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *