कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के नजीराबाद थाना पुलिस ने चोरों को चोरी के वाहनों के साथ गिरफ्तार किया।
नजीराबाद थाना प्रभारी अमान सिंह एवं उनकी सहयोगी पुलिस टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग युवक को चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया था।पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पूछताछ एवं जांच पड़ताल करने पर चोरों के गिरोह का खुलासा कर 6 वाहन चोरो को गिरफ़्तार कर लिया।चोरों के पास से चोरी की हुई 10 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं।
चोरों द्वारा पूर्व में भी कई चोरी की घटनाओ को अंजाम देने को बताया गया। कानपुर नगर व कानपुर देहात में वाहन चोरो ने अपना नेटवर्क फैला रखा था।
