प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शादाब आलम ने गृह मंत्री का चित्र भी फाड़ दिया।

 

कानपुर, कानपुर समाजवादी पार्टी के फ्रंटल सपा युवजन सभा अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी यूथ बिग्रेड अध्यक्ष आदाब आलम लोहिया वाहिनी अध्यक्ष दीपक खोटे अल्पसंख्यक सभा अध्यक्ष अरमान खान के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर देश के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष शादाब आलम ने गृह मंत्री का चित्र भी फाड़ दिया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सोपा गया ज्ञापन के दौरान कहां की लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन में देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के प्रति अपमानजनक बयान दिया गया। देश के गृहमंत्री द्वारा संविधान और संविधान निर्माता के प्रति ये व्यवहार अशोभनीय है। संविधान देश की आत्मा है और सम्मानित जनता शरीर। डा० अम्बेडकर पीड़ित वंचित शोषित वर्ग भगवान की तरह की पूजा करता है।बाबा साहब के अपमान से पीडीए वर्ग बुरी तरह से आहत है और देश के गृहमंत्री के बयान से घोर निराशा और दुख में है। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि हम सभी आपसे यह मांग करते है कि गृहमंत्री अपने उस बयान के लिए देश की जनता से मांफी मांगे या इस्तीफा दें। यदि वह मांफी या इस्तीफा के लिए सहमत नही होते है तो आप उनको गृहमंत्री के पद से बर्खास्त करने की कृपा करे। ज्ञापन के दौरान अनुराग पांडे सनी सागर विनोद यादव कासीद गौतम निगम सत्यम ठाकुर संजय यादव यीशु यादव नंदकिशोर नवीन जय सुकांत शर्मा आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *