कानपुर
वीर बाल दिवस के आयोजन हेतु क्षेत्रीय बैठक संपन्न
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 26 दिसंबर को साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में “वीर बाल दिवस” के रूप में राष्ट्रीय दिवस घोषित किया है। इसी उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र कार्यालय में एक क्षेत्रीय बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने की।क्षेत्र के सभी 17 जिलों में 21 एवं 22 दिसंबर को प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा।इसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।प्रभात फेरी के दौरान “बाबा जोरावर सिंह जी – बाबा फतेह सिंह जी अमर रहें” जैसे प्रेरणादाई नारे लगाए जाएंगे।
छोटे वाहनों पर साउंड सिस्टम के माध्यम से सिख धर्म के प्रेरणादायक भजन एवं संगीत बजाने की व्यवस्था की जाएगी।
सभी स्थानिक गुरुद्वारों से संपर्क कर कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन कार्यक्रमों में पार्टी के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से भाग लेंगे।
विद्यालयों और महाविद्यालयों में साहिबजादों के बलिदान को लेकर विचार गोष्ठियों, निबंध प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
प्रत्येक जिले में संगोष्ठी से पूर्व एलईडी पर एक लघु वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।
सभी जिलों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को वक्ता के रूप में भेजा जाएगा।क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती पूनम द्विवेदी एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री अजीत छाबड़ा को इन कार्यक्रमों की समुचित व्यवस्था एवं सफलता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के मीडिया प्रभारी श्री अनूप अवस्थी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की गई।
