कानपुर ब्रेकिंग

फर्राटा भर रहे वाहन का दिखा कहर

तेज रफ्तार मौरंग लदा डंफर अनियंत्रित होकर घर की दीवार तोड़ते हुए घर में घुसा

घटना के दौरान मोटरसाइकिल,वैन,एक पंप सेट,साईकिल समेत अन्य सामान हुआ क्षतिग्रस्त

बाल बाल बचा परिवार, टला बड़ा हादसा

पुलिस ने डंफर को निकलवाया बाहर,मामले की जांच में जुटी पुलिस,बिधनू थाना क्षेत्र का मामला

आज दिनाँक 23/12/24 को समय करीव 12:35 बजे सूचना मिली कि एक ट्रक जिसका नम्बर UP32TN5325 के चालक द्वारा ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही से चलाते हुए अफजलपुर निवासी मोहित कुमार पुत्र स्व0 निवासी अफजलपुर उम्र करीब 35 बर्ष के घर मे दीवार तोड़ते हुए घर मे अंदर घुस गया है। जिसमें एक मोटरसाइकिल नम्बर UP78BY6801 एवं ओमनी कार नम्बर UP78DN9102 एक पम्प सेट एक साइकिल एवं घर का काफी अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया है जिसमें परिवारिकजनों को कोई चोट नहीं आई है। मौके से ट्रक को घर से निकलवाया जा रहा है एवं ट्रक ड्राइवर और क्लीनर को सीएचसी विधनू उपचार हेतु भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *