प्रधानमंत्री जी की कुवैत यात्रा से भारत को बदनाम करने वाली ताकतों को मिलेगा जवाब:सूफी कौसर मजीदी।

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों कुवैत यात्रा पर हैं,जिसके संबंध में शुभकामनाएं देते हुए सूफ़ी खानकाह एसोसिएशन द्वारा बयान जारी करते हुए प्रेस रिलीज जारी की गई है, केंद्रीय कार्यालय कानपुर नगर से वक्तव्य जारी करते हुए सूफी खानकाह एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी मोहम्मद कौसर हसन मजीदी एडवोकेट ने कहा कि,यद्यपि अरब देशों के साथ भारत के प्राचीन और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं। बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों के लिए भी भारत जाना जाता है,अरब देशों के साथ भारत के व्यापारिक संबंध पुरातन काल से जुड़े हैं,भारत के खाड़ी देशों के साथ मित्रवत संबंधों के काल खंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल स्वर्णिम समय माना जा सकता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में जिस तेज़ी के साथ और जितने गहरे कूटनीतिक रिश्ते स्थापित किए हैं, वे अतुलनीय हैं।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर ऐसे समय में जब लगातार भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त समूह और संगठन लगातार भारत को बदनाम करने में लगे हुए हैं, अंतर्राष्ट्रीय साजिशकर्ताओं के द्वारा लगातार भारत को इस्लाम विरोधी होने का दुष्प्रचार किया जा रहा है।भारत में होने वाली अपराधिक घटनाओं को आधार बनाकर जिस प्रकार भारत विरोधी शक्तियों के द्वारा लगातार भारत के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है,और कथित तौर पर भारत को इस्लाम विरोधी देश के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है,उस समय पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुवैत की यात्रा से न सिर्फ कूटनीतिक और व्यापारिक तथा सांस्कृतिक रिश्ते प्रगाढ़ होंगे बल्कि दुनिया भर में भारत विरोधी शक्तियों को करारा जवाब मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *