थाना पनकी क्षेत्र में हुई लूट का मामला
दिनांक 30/12/2024 को हीरा प्रसाद पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद नि0 आई 410 आवास विकास नंबर 01 थाना कल्याणपुर कानपुर नगर उम्र 52 वर्ष नें अवगत कराया कि वह इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप रतनपुर पर मैनेजर के पोस्ट पर कार्यरत है। रोज की भांति आज भी डीजल, पेट्रोल की बिक्री के पैसे को एक बैग में लेकर पंप के मालिक अमित नारायन के घर ई ब्लॉक पनकी जा रहे थे। पनकी कटरा रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिज के ऊपर बाइक सवार तीन लड़के पीछे से बैग छीन कर भाग गए। मैनेजर उपरोक्त के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है, पूर्ण रूप से स्वस्थ है और अपने आवास पर मौजूद है। उक्त घटना के सम्बन्ध में वादी से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।थाना पनकी क्षेत्रान्तर्गत पेट्रोलपंप मैनेजर के साथ लूट की घटना के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम द्वारा जानकारी दी गयीं।
