कानपुर

 

द्वितीय काशी कहे जाने वालेबाबा सिद्धनाथ धाम कारीडोर का हुआ शुभारंभ

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व महापौर प्रमिला पांडे ने आज द्वितीय काशी कहे जाने वाले बाबा सिद्धनाथ घाम कारीडाम का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि बहुत दिनों बाद आज हमारा सपना पूरा हुआ है, बनारस की तरह ही सिद्धनाथ मंदिर का कारीडोर बनकर तैयार हो गया, यहां पर भविष्य मंदिर के साथ साथ सेल्फी पाइंट भी बनाये जायेंगे। सफाई के नाम पर कानपुर की एक अलग पहचान बनती जा रही है, सिद्ध नाथ मंदिर के साथ साथ अन्य मंदिरों का भी जीर्णोद्धार होगा‌।महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि कानपुर नगर के 5 घाम नगर की पहिचान बन गए हैं जिसमें पनकी मंदिर, आनेनदेशवर बाबा का मंदिर, सिद्ध नाथ मंदिर, जोगेश्वर बाबा घाम प्रमुख हैं। बम बम भोले, जय बाबा की, सिद्ध नाथ बाबा की जयघोष आदि के साथ आये शिव भक्त नजर आयें। नव वर्ष के पहले दिन हजारों शिव भक्तो ने बाबा शिव के दर्शन किया।इसमें प्रमुख रूप से राकेश तिवारी, सुरेंद्र अवस्थी, कैलाश पांडे, जे पी चौरसिया, अरुण चैतन्य पुरी महराज, मनोज शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *