यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया पर धोखाधड़ी आरोप

 

लोन लेने वाले व्यक्ति ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है प्राप्त जानकारी के अनुसार जामिन होजरी के नाम से 6 लाख का प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत लोन यूनियन बैंक की एक प्रतिष्ठित शाखा से हुआ था लोन तो बैंक ने पास कर दिया लेकिन उसे आज तक पैसा नहीं मिला इसकी शिकायत लोन अभिकर्ता ने बैंक प्रबंधन के साथ-साथ क्षेत्रीय बैंक प्रबंधक को भी पत्र लिखकर की है लेकिन आज तक उसका निस्तारण नहीं हो पाया बैंक ने तो कोई भी जवाब नहीं दिया जब इस संदर्भ मे फील्ड ऑफिसर श्री जायसवाल से बात की गई तो उन्होंने भी तत्कालीन महिला बैंक मैनेजर का ट्रांसफर होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लिया लगातार लिखा पढ़ी करने के बाद भी उसका निस्तारण नहीं किया गया बता दे कि उक्त बैंक शाखा ने इस तरह के कई लोन कर लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया है सूत्रों की माने तो यूनियन बैंक ने सुजातगंज क्षेत्र के कई लोगों को लगभग एक करोड़ तक का लोन किया है इसमें साथी दलाल संतोष की बड़ी भूमिका शामिल है शातिर दलाल संतोष तत्कालीन बैंक मैनेजर को अपना रिश्तेदार बता कर लोगों को बैंक से लोन दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल करता है इसमें बैंक मैनेजर फील्ड ऑफिसर व कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं जामिन होजरी के नाम से लोन लेने वाले व्यक्ति ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार पत्राचार करने के बाद भी आज तक बैंक प्रबंधन ने कोई संपर्क नहीं किया ना ही कोई निस्तारण कराया पीड़ित ने बताया कि बैंक के लोग घर भी पहुंचे जब तक हम घर आते वह लोग हमें बुलाकर वहां से भाग निकले क्योंकि एडिट टीम साथ में थी उनके सामने इस तरह का झोल आता जब तक श्री जायसवाल उन्हें लेकर चला गया कई बार बैंक जाने के बाद भी कोई निस्तारण नहीं हो सका पीड़ित का आरोप है कि इन लोगों ने उक्त पैसे का बंदर बाट कर हजम कर गए हैं अब उक्त प्रकरण की शिकायत उच्च अधिकारियों से किए जाने की बात पीड़ित ने की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *