कानपुर
गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन यात्रा कल शनिवार को लाटूश रोड से होगी आरंभ
श्री गुरु सिंह सभा लादूश रोड के तत्वावधान में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 359वां पावन प्रकाश पर्व का तीन दिवसीय समारोह शनिवार से शुरू होगा। 4 जनवरी शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे से लाटूश रोड गुरुद्वारे से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें स्कूलों के बच्चे, शब्दी जत्थे, प्रभात फेरियां शामिल रहेंगी। नगर कीर्तन में सबसे आगे खालसा का प्रतीक निशान लेकर चलेंगे। खालसा हो लाल का प्रतीक नगाड़ा भी गूंजेगा।
श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड के प्रधान सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड ने बताया कि नगर कीर्तन में दशमेश शस्त्र दल के सेवादार सिख मार्शल आर्ट गतका का प्रदर्शन करेंगे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन वृतांत
पर आधारित झांकियों से सजे वाहन भी रहेंगे ।
नगर कीर्तन में गुरु नानक बॉयज
इंटर कॉलेज नारायण पुरवा, गुरु नानक गर्लस विद्यालय इंटर कालेज लाटूश रोड, गुरु नानक नर्सरी स्कूल लाटूश रोड, गुरु नानक पब्लिकस्कूल लाजपत नगर, गुरु नानक गर्ल्स इंटर कालेज सुंदरनगर, गुरु रामदास पब्लिक स्कूल लाजपतनगर, खालसा बॉयज इंटर कालेज गोविंदनगर, खालसा गर्ल्स इंटर कालेज गोविंदनगर, ओबेराय एजुकेशन सेंटर किदवईनगर सहित
सिख शिक्षण संस्थानों के बच्चे गुरु पर्व की झांकियों सहित अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
सरदार हरविंदर सिंह लार्ड ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड से
शुरू होकर अपने परंपरागत मार्ग बांसमंडी,डिप्टी का पड़ाव, जरीब चौकी, कालपी रोड, फजलगंज, गुरु तेग बहादुर मार्ग, हरबंस सिंह भल्ला चौक, कबाड़ी बाजार, गुरु गोबिंद सिंह चौक, गुरुद्वारा कीर्तनगढ़, अशोकनगर, अमर जवान ज्योति चौक से होता हुआ मोतीझील पार्क में धार्मिक दीवान में परिवर्तित होगा । रविवार को गुरुवाणी और लंगर की तैयारी मोतीझील में की जाएगी। वहीं, सोमवार को आखिरी दिन श्रद्धालु लंगर छकेंगे।इस दौरान संगत गुरुवाणी से निहाल होगी।इस सिलसिले में सिंह सभा के पदाधिकारियों की संयुक्त पुलिस आयुक्त श्री हरीश चंद्र के कार्यालय में प्रशासन से उचित व्यवस्थओ की जानकारी के विषय हेतु मिटिंग हुई। इसमें एल आई यू अधिकारी श्री राजेश श्रीवास्तव अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री राजेश कुमार व ए सी पी सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।सरदार हरविंदर सिंह लार्ड प्रधान श्री गुरु सिंह सभा लाटूश रोड , मोहन सिंह झस, हरजिंदर सिंह
त्रिलोचन सिंह कालरा, मीतू सागरी, गुरजिंदर सिंह, रविंद्र सिंह अरोड़ा, रविंद्र सिंह एडवोकेट,करमजीत सिंह,पार्षद लवी गंभीर ,मोहन जीत सिंह गंभीर, गगन ढींगरा, सुरेंद्र सिंह चावला, अमरजीत सिंह , हरजिंदर सिंह आदि थे।
