29 जनवरी 2025 कानपुर नगर।

जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में आज  बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक  एवं  बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक संपन्न हुई|  बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग में चल रही योजनाएं ऑपरेशन कायाकल्प, निपुण भारत अभियान मिशन, मिशन शक्ति, आत्मरक्षा प्रशिक्षण  एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग  आंगनवाणी केन्द्रो की स्थापना ,पोषण पुर्नवास केन्द्रो पर सैम बच्चों के  स्वास्थ्य जांच कराये जाने , आरबीएसके टीम द्वारा भ्रमण कर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने , पोषण ट्रैकर पर दर्ज लाभार्थियों का विवरण आदि   विषयों पर समीक्षा की गई । जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए गए :;

 

1-मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि 1 फरवरी 2025 को मेरी अध्यक्षता में बाल भवन फूल बाग़ में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण  समाधान दिवस में दिव्यांग जनो के लिए दिव्यांग  सर्टिफिकेट बनाए जाने हेतु वृहद कैम्प का आयोजन किए जाने के निर्देश दिए  ।

2-समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी ,सहायक विकास अधिकारी पंचायत अपने मुख्यालय में ही रात्रि विश्राम करें |

3 बाल विकास परियोजना अधिकारी ककवन द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं में प्रगति खराब होने के दृष्टिगत उनका स्पष्टीकरण कौन करने के निर्देश दिए गए।

 

4 -हॉट कुक्ड फ़ूड योजना के अंतर्गत आंगनवाणी केन्द्रो में गैस कनेक्शन  विगत माह से अब तक जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा कनेक्शन  नहीं कराए जाने के कारण  उनका  कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

 

5-स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सैम बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण न कराए जाने के दृष्टिगत मुख्य चिकित्सा अधिकारी का  स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए ।

 

6 जिला कार्यक्रम अधिकारी का द्वारा आंगनवाणी केन्द्रो में विधुतीकरण का स्टीमेट देने के बाद भी विगत बैठक से अब तक आंगनवाणी केन्द्रो में  विधुतीकरण  का कार्यो क्यों नहीं कराया जा सका  जिसके संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी का स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए।

 

7-जिलाधिकारी  द्वारा निर्देश प्रदान किए गए कि विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण करा लिया जाए, समस्त खंड विकास अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी जो भी अवशेष कार्य विद्यालय में बचें हैं उनको एक माह के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे,, मुख्य विकास अधिकारी  द्वारा अवशेष पैरामीटर की विकास खंडवार समीक्षा की जाए ।

 

बैठक में  मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन  ,जिला विद्यालय निरीक्षक  श्री सुरजीत कुमार सिंह समस्त खंड शिक्षा अधिकारी समस्त जिला समन्वयक एवं एसआरजी उपस्थित रहे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *