दिनांक 30.01.2025 को थाना महाराजपुर क्षेत्रान्तर्गत पुरवामीर के पास एक 14 वर्षीय बच्ची का शव मिलने के संबंध में _*पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार*_ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों एवं ग्रामवासियों से बातचीत कर घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) श्री श्रवण कुमार सिंह, अन्य पुलिस अधिकारीगण एवं स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।
