कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए कानपुर की नौबस्ता निवासिनी ललिता देवी ने बताया कि उनका विवाद वर्षों से भूमाफिया विकास दुबे के रिश्तेदार राजू दुबे व अन्य से चल रहा है इन भूमाफिया लोगों ने मुझ वृद्ध प्रार्थिनी व उसके पति द्वारा मेहनत मजदूरी करके खरीदे गये प्लाट पर कब्जा कर लिया है जिसका वाद न्यायालय कानपुर नगर व अन्य उच्चाधिकारियों के मध्य विचाराधीन है। पीड़िता ने बताया कि उनकी तारीख दिनांक 28 जनवरी 2025 को उप-जिलाधिकारी, कानपुर नगर के यहां थी और अपने पति कन्हैयालाल के साथ तारीख पेशी पर आयी थी और वहाँ पर विपक्षी राजू दुबे व अन्य को भी बुलाया गया तारीख पेशी के उपरांत प्रार्थिनी व उसके पति कचेहरी परिसर से निकल गये तथा समय करीब 04:00 से 04:30 बजे शाम के आस पास पीड़िता आटो से अपने घर गल्ला मण्डी जा रही थी परंतु ढाई पुलिया के पास जाम होने के कारण प्रार्थिनी वहीं उतर गई और पैदल जाने लगी तभी वहाँ पर राजू दुबे अपने 3 अज्ञात साथियों के साथ दो मोटर साईकिल पर सवार होकर आ गया और पीड़िता का रास्ता रोक लिया तथा पीड़िता का हाथ पकडकर कर कहने लगा कि तुम लोग के बहुत गर्मी सवार है तुम लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आओगे इतने में मेरे 59 वर्षीय वृद्ध पति वहाँ साईकिल से आ गये और उक्त घटना को देखकर इसका विरोध किया तो उन सभी लोगों ने पीड़िता के पति के साथ गाली गलौज करते हुये मार-पीट शुरु कर दी तथा चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा होने लगे तो उक्त राजू दुबे व उसके साथी धमकाते हुये पीड़िता से कहने लगे कि तुम लोग सुधर जाओ और कोर्ट कचेहरी के चक्कर काटना बंद कर दो और अपने मुकदमें वापिस लेलो नहीं तो तुझे उठा ले जायेंगें और बलात्कार करवाकर किसी नाले में फिंकवा देगें तथा तेरे घर परिवार वालों को भी जान से मरवा देगें, हम विकास दुबे के रिश्तेदार हैं, वह मर भी गया तो क्या हुआ, हमारा बहुत दबदबा है, कोई हमारे खिलाफ गवाही नहीं देगा और पुलिस प्रशासन भी अब हमारा कुछ नहीं बिगाड पायेगा और इतना कहकर अपनी मोटर साईकिल पर सवार होकर फरार हो गये।इस घटना से पीड़िता व उसके पति बहुत ही भयभीत हैं तथा प्रार्थिनी व उसके परिवार के साथ इन भूमाफिया लोग कभी भी कोई भी अप्रिय घटना या हादसा पारित कर सकते जिसके पूर्ण जिम्मेदार ये सभी लोग होंगें।
2025-01-31
