कानपुर
साइट नंबर वन मार्बल मार्केट स्थित निजी गेस्ट हाउस में हुए बच्चों के मेडल कार्यक्रम में एडीसीपी साउथ महेश कुमार व एडीसीपी यातायात अर्चना सिंह पहुचीं।दोनों पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सफलता के अपार टिप्स दिये।एडीसीपी यातयात अर्चना सिंह ने छात्र छात्राओं को यातायात नियम बताये।एडीसीपी अर्चना सिंह ने नाबालिग बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने की अपील की।एडीसीपी महेश कुमार ने बच्चो को सफलता के टिप्स देते हुए साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।कार्यक्रम में पहुंचे दोनों पुलिस अधिकारियों की छात्र छात्राओं ने जमकर सराहना की।
