
दिनांक 12 फरवरी 2025
*महान संत रविदास जी के 575 वे जन्म दिवस पर सपा पीडीए मिशन*का समता संस्कार सहयोग सेमिनार*
*भाजपा सरकार महंगाई मिलावट रोकने में असफल हो रही है*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर बुधवार महान संत रविदास जी के 575 वे जन्म दिवस पर समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर पांचो विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षो वार्ड अध्यक्षों फ्रंटल संगठनो पीडीए मिशन की टीम का समता संस्कार सहयोग सेमिनार सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में दिन में 3:00 बजे से सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुआ
सेमिनार का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया
सेमिनार को संबोधित करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने महान संत रविदास जी के जन्म दिवस पर संबोधित करते हुए कहा कि महान संत रविदास जी का जन्म सन 1450 ईस्वी में वाराणसी में हुआ था उनके पिता का नाम संतोष दास तथा माता का नाम कलसा देवी था इन्होंने समाज को समता भाव तथा संस्कार तथा सहयोग करने की प्रेरणा दी और कहा कि समाज में सेवा करने से प्रेम बढ़ेगा तथा भेदभाव खत्म होगा इससे सभी प्रगति करेंगे और आगे बढ़कर नाम रोशन करेंगे
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज खानपान की चीजों में मिलावट तथा दूध में मिलावट तथा दवा में मानक की विपरीत जिसके कारण जनता विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रस्त के साथ बिकने वाली दवाइयों से बीमारी में फायदा नहीं पहुंच रहा है जिसकी वजह से परिवारों का आर्थिक बजट बिगड़ रहा है और महंगाई से आर्थिक बोझ लदता जा रहा है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधन में आगे कहा कि सपा का पीडीए मिशन संत रविदास जी तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के सिद्धांतों को लेकर पीडीए मिशन प्रत्येक परिवारों के द्वार जाकर संपर्क सद्भभाव मिशन को आगे बढ़ाकर परिवर्तन का संदेश लेकर जनता के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर पीडीए मिशन मजबूत होगा और व्यवस्था परिवर्तन का संदेश देकर नई व्यवस्था को सहयोग देगी
सेमिनार में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला महासचिव बंटी सिंह सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू.हाजी एहसान खान आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर सत्यनारायण गहरवार फखरे आलम अंसारी विनय गुप्ता दीपक खोटे अरमान खान के के मिश्रा इंद्रदेव यादव हरभजन यादव राजेश गौड़ आसिफ खान सौरभ सिंह राजेंद्र जैसवाल रामशरण प्रजापति सुधाकर सैनी सुनील यादव कमल यादव पन्नालाल कठेरिया राजकुमार निषाद नरेंद्र सैनी प्रवीण मिश्रा आनंद अंबेडकर बाबी कनौजिया अवधेश चंद्र यादव प्रियांशु जाटव आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।।
