नये वर्ष पर 13 मार्च 2025 को पंथ दर्दी विचार मंच
गुरूद्वारा रंजीत नगर में रैन सबाई कीर्तन दरबार के रूप मे मनाया जा रहा है
सहिब श्री तेगबहादुर के 350 वें शहीदी वर्ष को समर्पित तथा खालसे के नये वर्ष पर 13 मार्च 2025 को पंथ दर्दी विचार मंच द्वारा एवं समूह साध संगत के सहयोग से गुरूद्वारा रंजीत नगर में रैन सबाई कीर्तन दरबार के रूप मे मनाया जा रहा है
प्रेस वार्ता मे पंथ दर्दी विचार मंच के अध्यक्ष स० राजिन्दर सिंह नीटा जी ने बताया की कीर्तन समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनीय भाई कुलविन्दर सिंह जी खरड (चंडीगढ़) वाले कीर्तन द्वारा संगत को निहाल करेगे इसके अतिरिक्त भाई अमरीक सिंह जी कानपुरी, अखंड कीर्तनी जत्था एवं स्त्री सतसंग के जत्थे भी कीर्तन द्वारा संगतो को निहाल करेंगे।प्रेस वार्ता मे पंथ दर्दी विचार मंच के धार्मिक जत्थेदार सरदार मनप्रीत सिंह भट्टी जी ने बताया की सहिब तेगबहादुर के 350 वें शहीदी वर्ष को समर्पित गुरूबानी एवं सिख इतिहास के प्रतियागिता भी आयोजित की जा रही है जिसमे कानपुर व उन्नाव के 4 साल से 17 लगभग 200 बच्चे हिस्सा लेगे यह प्रतियोगिता 9 मार्च दिन रविवार को गुरूनानक पब्लिक स्कूल लाजपत नगर में आयोजित किया जायेगा जिसमे बच्चे 3 ग्रुप मे हिस्सा लेंगे तथा प्रत्येक ग्रुप से प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 13 मार्च कीर्तन दरबार मे पुरस्कृत किया जायेगा एवं गुरू का अतूट लंगर भी वरताया जायेगा इस प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सरदार सुखविन्दर सिंह लाडी भल्ला, रमिन्दर सिंह, गुरुजिंदर सिंह जनरल सेकेट्री स० गुरूविन्दर सिंह कैशियर जसपाल सिंह होरा हरप्रीत सिंह सन्नी सुमित सिंह सागरी रूमीत सिंह सदरी सुरिन्दर सिंह कालरा कुलदीप कौर (नीना बहन जी) सुविन्दर कौर आदि उपस्थित रहे।
