चोरी के सामान व अवैध चरस के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार, भेजा जेल
कानपुर कल्याणपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एल्डिको कालोनी के पीछे जवाहरपुरम मोड़ के पास से दो युवकों को चोरी में सामान व अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से विदेशी मुद्रा सहित लाखों का माल बरामद किया है। पुलिस ने साल 2024 में हुई चोरी की घटना का भी खुलासा किया उसी चोरी की रकम से दिसंबर महीने में आपाचे बाइक खरीदी थी। उक्त प्रकरण में अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजयेन्द्र द्विवेदी ने प्रेस वार्ता मे बताया कि पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है शातिर चोरों के ऊपर 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। ये लोग दिन में रेकी रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पकड़े गये शातिर चोरों के नाम अमित कुशवाहा उर्फ अजीत कनौजिया निवासी भगवानपुर जनपद कन्नौज, विकास बाल्मीकि निवासी नगर निगम कालोनी थाना काकादेव है। पुलिस ने शातिरो के पास विदेशी मुद्रा सहित लाखों का माल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस और गहनता से पूछताछ कर अन्य शातिरो की कुंडली खंगाल रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राकेश कुमार नादर, अमित कुमार सहाय, ईश्वर नारायण, हेड कांस्टेबल विष्णु पाल सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, विकास कुमार शामिल रहे।
