कानपुर
IIT से मंधना के बीच रोड साइड खड़े भारी वाहनों मे 20 वाहनों पर करी गई वैधानिक कार्यवाही एवं 87 वाहन चालकों को जागरूक किया गया। उच्च अधिकारियों के निर्देशन में टी आई पश्चिमी जोन द्वारा रॉन्ग साइड,ट्रिपल सवारी टू व्हीलर,एच एस आरपी सहित अन्य नियमों का पालन न करने वालों पर की गई कार्यवाही।जीटी रोड राष्ट्रीय राजमार्गों पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।नागरिकों से अपील की गई की यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदारी पूर्वक वाहन चलाएं।
