*कानपुर महानगर में “मन की बात” कार्यक्रम का भव्य आयोजन*

 

कानपुर, 21 फरवरी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 119वें संस्करण का लाइव प्रसारण आगामी 23 फरवरी 2025 (रविवार) को प्रातः 11 बजे कानपुर के विवेकानंद प्रतिमा स्थल, कारगिल पार्क, मोतीझील में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कानपुर महानगर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडेय, उत्तर जिला अध्यक्ष दीपू पांडेय, एवं मन की बात कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के संयोजक अनूप अवस्थी के साथ किया।

 

क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का “मन की बात” कार्यक्रम देश के 12 प्रमुख स्थानों से कनेक्ट किया जाएगा, जिसे पूरे भारत में सुना और देखा जाएगा।

 

*व्यवस्थाओं की विशेष तैयारियां*

कार्यक्रम स्थल पर तिलक नगर मंडल के बूथ अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

मन की बात कार्यक्रम कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 20,845 बूथों पर सुना जाएगा।

*रोहित साहू* एवं *आनंद मिश्रा* द्वारा लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।

उपेंद्र शुक्ला एवं अर्पित गुप्ता सोशल मीडिया और आईटी प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कार्यक्रम से पूर्व नगर निगम पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, पार्षद नीरज कुमार एवं हरि स्वरूप तिवारी स्वच्छता अभियान का नेतृत्व करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य श्री विजय बहादुर पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, नगर के प्रमुख व्यापार मंडल प्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध नागरिक भी कार्यक्रम स्थल पर आकर प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन को लाइव सुनेंगे।

 

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी एवं मन की बात के क्षेत्रीय संयोजक अनूप अवस्थी ने कहा कि “मन की बात” कार्यक्रम भारतीय जनमानस को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है, जिसे व्यापक स्तर पर कानपुर और बुंदेलखंड के हर बूथ तक पहुँचाने की विशेष योजना बनाई गई है।

यह आयोजन प्रधानमंत्री जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिससे समाज में राष्ट्रवादी चेतना, स्वच्छता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *