स्वतंत्रता सेनानी डॉ.रामेश्वर प्रसाद शर्मा के 127 वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों का किया गया सम्मान
कानपुर, स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रामेश्वर प्रसाद शर्मा के 127 वें स्मृति दिवस पर सेनानी उत्तराधिकारियों का किया गया सम्मान।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कानपुर लॉयर्स अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का उदघाटन किया। जिसके उपरांत राष्ट्रगान सम्मानिता नारायण द्वारा प्रस्तुत किया गया!मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के भविष्य के निर्माण में अत्यधिक सहायता मिलती है।समाज के हर तबके को उत्थान के लिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाना चाहिए व पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने समाज मे समान शिक्षा के महत्व को समझाते हुए बच्चो का प्रोत्साहन किया।पुनीत राज शर्मा (एड०) ने संचालन करते हुए समस्त अतिथियों का सम्मान माला व अंगवस्त्र पहनाकर व बाबा रामेश्वर की शिवलिंग का स्मृति चिंन्ह भेंट करते हुए कहा कि हिंदूस्तान एक ख्वाब था जो स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा देखा गया था।ऐसा भारत जिसमे सबको समान शिक्षा,स्वास्थ्य का अधिकार मिले, जिस सपने को साकार करना हमारी जिम्मेदारी है।
आयोजक राजेश कुमार शर्मा द्वारा विद्यालय के छात्र – छात्राओं को मेडल और शील्ड से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणेश दीक्षित, रविन्द्र शर्मा,अभय शर्मा व सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिन्हा,वरिष्ठ अधिवक्ता आर.के.शर्मा,संतोष शुक्ला समाज सेवी जितेंद्र प्रताप, डी.के.सिंह आदि का सम्मान किया गया।
