कानपुर जिले के भीतरगांव इलाके में रिंद नदी किनारे बसे गांव में दो बच्चों के साथ रह रही महिला के घर सोमवार रात चोरी की नियत से युवक दाखिल हो गया। खटपट की आवाज सुन महिला जागकर कमरे में पहुंची और चोर को देख भिड़ गई। चोर ने घर में महिला को अकेले पाकर दुष्कर्म किया और जेवरात लेकर भाग गया।महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह के मुताबिक एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वो घर में दो बच्चों के साथ रहती है।सोमवार रात गांव का युवक राघवेंद्र सिंह (32) पुत्र बलवंत सिंह घर में चोरी की नीयत से घुसा था। खटपट की आवाज सुनकर वह कमरे के अंदर जाकर राघवेंद्र से भिड़ गई। घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जेवरात लेकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य गेट खोलकर भाग गया। महिला की तहरीर पर आरोपी राघवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
2025-03-05
