कानपुर

 

महाराजपुर में भीषण सड़क हादसा:अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकराई 3 घायल, दिल्ली से पश्चिम बंगाल जा रहे थे फॉरच्यून सवार

 

 

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल ओवरब्रिज कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार एक फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर हाइवे पर पलट गई। हादसे में तीन लोगों को चोटें आई है। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण इकठ्ठा हो गए, और कार में बैठे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के कालका जी निवासी शाहरुख पुत्र जियाउद्दीन ने बताया कि वह दुर्गापुर पश्चिम बंगाल के मीजिया थर्मल पॉवर में काम करते है। गुरुवार को वह अपने साथी कलीम पुत्र तौहीद व तौसीफ अहमद पुत्र अब्दुल रब फॉर्च्यूनर कार गुरुवार की सुबह दिल्ली से दुर्गापुर पश्चिम बंगाल जा रहे थे। तभी महाराजपुर क्षेत्र के सरसौलओवरब्रिज के पास फॉर्च्यूनर कार का दाहिना टायर फट गया, जिससे फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, हादसे में कलीम व शाहरुख को गंभीर चोटें आई है वहीं तौफीक को मामूली चोटें आई है। हादसा इतना भंयकर था कि कार बुरी क्षतिग्रस्त हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को हाइवे से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया।घटना के बाद पुलिस व राहगीरों ने एनएचएआई की टीम को फोन द्वारा सूचना दी। लगभग एक घण्टे बाद एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल हाइवे पर रेंग रेंग कर वाहन निकल रहे है।वहीं, महाराजपुर पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *