कानपुर

 

कानपुर काकादेव थाना अन्तर्गत क्षेत्र विजय नगर में ससुराल पक्ष ने युवक को लोहे की रॉड से पीटा।

 

कानपुर पीड़ित युवक प्रशांत कुमार की नहीं हुई सुनवाई बल्कि शास्त्री नगर चौकी से मिली गालियां और पीट कर भगाया गया।

 

जहां क़ानून पीड़ित महिलाओं के पक्ष में खड़ा है तो वहीं अपने को पीड़िता बताकर महिला होने का फायदा उठाया और अपने परिवार के साथ मिलकर अपने पति को ही सड़क पर घसीट कर बेरहमी से लोहे की रॉड से पीटा।

 

घायल युवक को महिला के शिक़ायत पर क्षेत्रीय शास्त्री नगर चौकी की पुलिस पकड़ कर ले गई तो वहां भी उसकी नहीं हुई सुनवाई बल्कि गालियां मिली और लाठी से पीटकर भगाया गया।

 

युवती पिछले दो साल से ही अपने पति निवासी विजय नगर के साथ नहीं रह रही थी।

 

पीड़ित युवक को युवती और उसकी मां ने दी थी भद्दी गालिया और अपनी मां का ही कहा था दलाल,तो पीड़ित युवक ने किया विरोध, विरोध करने पर युवक को ससुराल पक्ष ने लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *