अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
कानपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा दक्षिण महिला मोर्चा द्वारा दक्षिण पार्टी कार्यालय में महिला सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मेलन में चिकित्सा, उद्योग,व्यापार,इंजीनियर,प्रोफेसर,आर्किटेक्ट, योगाचार्य, इंटीरियर , डिजाइनर, शिक्षा, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली महिलाओं को अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल बिश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कहा कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “एक्सीलरेट एक्शन”( कार्रवाई में तेजी लाना) रखा गया है। इसका उद्देश्य जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाओं के समावेशन को आगे बढ़ाना है। देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने में युवा, महिला, किसान और गरीब की विशेष भूमिका है। मोदी सरकार महिला हितों के लिए तमाम सरकारी योजनाओं को लागू कर उनको संबल बनाने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि महिला दिवस का मकसद उस ज्वाला को प्रज्वलित करना है महापौर प्रमिला पांडे ने कहा कि पिछले पिछले कुछ वर्षों में मोदी सरकार ने कई ऐसे कदम उठाए हैं जो नारी की छोटी से छोटी जरूरत को समझते हुए उसे सशक्त करने का रास्ता दिखाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी एवं संचालन पलक सिंह ने किया।प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, सदस्य राज्य महिला आयोग अनीता गुप्ता, डॉ वीना आर्य पटेल, रघुनंदन भदौरिया, रीता शास्त्री, पुष्पा तिवारी, राम बहादुर यादव, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
