अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस दिनांक -08/03/2025 पर डी.ए-वी. कालेज के प्राचार्य प्रो.अरुण कुमार दीक्षित ने अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ महाविद्यालय में कार्यरत समस्त महिला शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर महिला सहयोगियों एवं महिला सफाई कर्मियों को पुष्प प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया और उनके लिए स्वल्पाहार का आयोजन किया। इस अवसर पर सभी सम्मानित महिलाओं ने प्राचार्य के प्रति आभार और कृतज्ञता प्रकट किया। महाविद्यालय में पहली बार एक सम्मान्य एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण दिखाई पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *