कानपुर के विश्वनाथ बाबू हाते में एक खंडित शिवलिंग मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना एक मिश्रित आबादी वाले इलाके में हुई है, जिससे सांप्रदायिक तनाव की आशंका भी जताई जा रही है।पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय लोग खंडित मूर्ति का निर्माण करवा रहे हैं। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शिवलिंग कैसे खंडित हुआ चूंकि यह घटना एक मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में हुई है, इसलिए पुलिस किसी भी सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए सतर्क है। पुलिस स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *