कानपुर

 

किसानों के लिए हाइब्रिड बीज का प्रचार, उपज बढ़ाने पर जोर

 

कानपुर: किसानों की उपजाऊ भूमि पर अत्यधिक रसायनों और आम बीजों के उपयोग से बंजर होने का खतरा बढ़ रहा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए पायनियर 45S46 कंपनी किसानों को हाइब्रिड बीज के सही उपयोग की जानकारी देकर फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रही है।प्रदेश में सीड्स क्षेत्र में कार्यरत पायनियर 45S46 पिछले 52 वर्षों से किसानों के बीच काम कर रही है। कंपनी के टीम मेंबर गांव-गांव जाकर हाइब्रिड बीज के सही उपयोग, फसल में लगने वाली बीमारियों से बचाव, उचित समय पर दवा के छिड़काव और मिट्टी की उर्वरता के अनुसार फसल उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।कंपनी की टीम ने कुछ क्षेत्रों में अपने बीज से फसल तैयार करवाई, जिसका उत्पादन आम फसलों की तुलना में अधिक निकला। किसानों को यह भरोसा दिलाया गया कि अगर वे हाइब्रिड बीज का उपयोग करते हैं, तो उन्हें समय-समय पर सही देखभाल और दवा के इस्तेमाल की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।

महिला किसानों के योगदान को प्रोत्साहित करने के लिये विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *