मुख्यमंत्री कराएं अधिवक्ता के हमलावरों की गिरफ्तारी पं रवीन्द्र शर्मा

अधिवक्ताओं की सुरक्षा करे सरकार

 

कानपुर लखनऊ में अधिवक्ताओ पर हुए हमले पर बोलते हुए पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि कल जिस तरह से लखनऊ के विभूति खंड में पुलिस कर्मचारियों ने न्यायालय के अधिकारी अधिवक्ताओं सौरभ वर्मा आदि के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की और उन्हें बन्द कर उनके साथ अमानवीय कृत्य (अधिवक्ताओं पर पेशाब की गई) की गई । उसकी हम घोर निंदा करते है।सूचना पर पहुंचे अधिवक्ताओं द्वारा विरोध करने पर देर रात थाना विभूतिखंड लखनऊ में अधिवक्ता की रिपोर्ट मुकदमा अपराध संख्या 93 सन 2025 पर आरोपित पुलिस कर्मियों के विरुद्ध लिखी गई किंतु अभी तक हमलावर अभियुक्तों के गिरफ्तार न होने से अधिवक्ताओं में घोर आक्रोश है । अधिवक्ताओं की सुरक्षा करे सरकार। अधिवक्ताओं की सुरक्षा और जीवन रक्षा हेतु

अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम का तत्काल लागू किया जाना नितांत आवश्यक है ।

 

हमारी मुख्यमंत्री जी से मांग है की तत्काल अधिवक्ताओ पर हमला लूटपाट और अमानवीय कृत्य (अधिवक्ताओं पर पेशाब ) करने वालों को गिरफ्तार कराते हुए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करें अन्यथा अधिवक्ता समाज आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

मुख्यमंत्री जी को मांग पत्र आवश्यक कार्यवाही हेतु जरिए ई मेल भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *