जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी श्रीमती रश्मि सिंह एवं पुत्र सागर और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गुलाल लगाकर होली खेली उन्होंने कर्मचारियों के साथ रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीत पर डांस भी किया।
इस अवसर पर, जिलाधिकारी ने कानपुर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्यौहार है, मेलजोल, हिंदुस्तानियत और मानवता का त्यौहार है। उन्होंने सभी कानपुर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
