कानपुर नगर में 20 किलो 900 ग्राम गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर नगर में अपराध शाखा स्वाट टीम और थाना किदवई नगर पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पिंकी पत्नी छोटू और श्रीतम स्वाई शामिल हैं। इन दोनों के पास से 20 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह गिरफ्तारी मुखबिर खास की सूचना पर कंजडपुरवा थाना क्षेत्र, किदवईनगर में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें थाना किदवईनगर पर लाकर आवश्यक कार्रवाई की। अभियुक्तों को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *