आज 18 मार्च

**भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ने समय के सदुपयोग का महत्त्व बताया।*

आज भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने जिले के प्रमुख नेताओं के साथ एक अति आवश्यक बैठक की।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि अब जो बैठके बुलाई जाएगी वो तय समय पर शुरू होकर तय समय पर ही समाप्त होगी उन्होंने कहा कि हम सब एक अनुशासित दल के कार्यकर्ता है और हम सबको समय के महत्व को समझना आवश्यक हैउन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग ही जीवन का सदुपयोग है,समय की कीमत को समझना और सही दिशा में उपयोग करना ही जीवन को सफल और सार्थक बनाता है।इसके बाद जिला अध्यक्ष ने कार्यालय का निरीक्षण किया और जिन व्यवस्थाएं में कमी पाई उनको तुरंत व्यवस्थित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया। और जिले के चारों महामंत्रियों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर केपार्टी के चल रहे कार्यक्रमों , अभियानों और आगमी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने बताया कि जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार बैठकों में 15 मिनट्स से अधिक विलंब से आने वाले को बैठक में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।बैठक में प्रमुख रूप से अवधेश सोनकर,अभिनव दीक्षित,संतोष शुक्ला,राजू शर्मा शिवांग मिश्रा वीरेश त्रिपाठी,जनमेजय सिंह,अनुपम मिश्रा,दीपक सिंह,सत्यम गुप्ता गौरव द्विवेदी।आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *