कानपुर ब्रेकिंग

 

कोहना पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा गंगा नदी में मछली शिकार पर लगाई गई रोक के बावजूद गंगा नदी में मछली शिकार कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मछली भी बरामद की है।

 

कोहना थाना पुलिस को गंगा नदी के किनारे मछली शिकार की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से बड़ी संख्या में ताजे मछली बरामद की गई है, जो गंगा नदी में अवैध तरीके से पकड़ी गई थीं।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *