कानपुर
कानपुर के थाना सचेंडी क्षेत्र में साइबर थाना की सरकारी जमीन पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। यह जमीन राजस्व विभाग द्वारा साइबर थाने के निर्माण के लिए आवंटित की गई थी, लेकिन आरोपियों ने अवैध रूप से उस पर कब्जा कर लिया। आरोपियों ने पहले जमीन पर बाउंड्री और गेट लगवाए और फिर उसे ताला लगाकर पूरी तरह से सील कर दिया।इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस मामले की गहन जांच की जाएगी।
