कानपुर
लखनऊ जनपद के अधिवक्ताओ के ऊपर विगत दिनों वहाँ की स्थानीय पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किया गया। जिसमें एक निर्दोष अधिवक्ता की आँख में चोट लगने से बाल-बाल बची। इसी प्रकार मथुरा जनपद में अधिवक्तागणो के ऊपर वहाँ पुलिस द्वारा अकारण विद्वेष पूर्ण भावना से मारपीट की घटना की गयी। जिसमें कई अधिवक्ता घायल हुए, इन घटनाओ को लेकर कानपुर के अधिवक्ताओ में अत्यन्त रोष व्याप्त है।
अतः कानपुर बार एसोसिएशन एवं दि, लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त निर्णयानुसार पुलिस द्वारा किये जा रहे अधिवक्ताओ के ऊपर अत्याचार एवं झूठे मनगढंत मुकदमें दर्ज करके हैरान व परेशान किया जा रहा है। जिसके विरोध में कानपुर के समस्त अधिवक्तागण आज न्यायिक कार्य से विरत रहेगें।
अधिवक्ताओं का कहना है कि लंबे समय से अधिवक्ता समाज अधिवक्ता अधिनियम लागू करने की मांग प्रदेश सरकार कर रहा है लेकिन सरकार ने इस पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया है जिस कारण से पुलिस लगातार अधिवक्ताओं को ऊपर फर्जी मुकदमा लिखती जा रही है और लगातार पुलिस और अधिवक्ता के बीच में संघर्ष हो रहा है अगर जल्द से जल्द अधिवक्ता संरक्षण कानून नहीं लागू किया गया तो अब अधिवक्ता पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगा।
