कानपुर
समाजवादी पार्टी युवाजन सभा कानपुर महानगर द्वारा महाकुंभ में हुई भगदड़ को लेकर कानपुर जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन देकर कर अपना विरोध दर्ज कराया समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के जिला अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि जब से महाकुंभ में भगदड़ हुई थी तब से सरकार लगातार आंकड़े छुपाने की कोशिश कर रही है जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है भगदड़ में कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और ऐसे कई व्यक्ति हैं जिनकी जानकारी उनके स्वजनों को नहीं मिल पा रही है उनकी मांग है की लापता हुए लोगों की जानकारी और श्रद्धालुओं की मौत का आंकड़ा जल्द से जल्द जारी किया जाए और इस विषय की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए महाकुंभ में लापता हुए श्रद्धालु के परिजनों को उचित आर्थिक मदद दी जाए।
