कानपुर
कानपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला नाबालिक बच्चा घर की परिस्थिति ठीक न होने के चलते ग्वालटोली थाना क्षेत्र में लगने वाली छोले भटूरे की दुकान में बर्तन धुलने का कार्य करता था।नाबालिक बच्चा रोज की तरह घर में दुकान जाने के लिए निकला लेकिन वापसी समय के अनुसार वह जब घर नहीं आया तो परिजनों ने ढूंढना शुरू लेकिन नाबालिक बच्चे का कोई पता नहीं चला।नाबालिक बच्चे का 15 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई खबर नहीं पीड़ित परिजनों का आरोप लगाते हुए बताया गया कि थाना पुलिस को लिखित तहरीर देने के बाद भी अभी तक गुमशुदगी की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई।
