आधुनिक व नवीनतम तकनिकी से युक्त लेक्चर हाल का उद्घाटन किया गया

कानपुर। कानपुर के दयानन्द एंग्लो वैदिक कालेज में डॉ नागेंद्र स्वरुप की स्मृति में पहला अति आधुनिक व नवीनतम तकनिकी से युक्त लेक्चर हाल का उद्घाटन किया गया। कालेज की वरिष्ठ सदस्य कुमकुम स्वरुप ने लेक्चर हाल का लोकार्पण किया। वातानुकुलित लेकर हाल में स्मार्ट बोर्ड डिजिटल पोडियम तीन हजार वाट का मिक्सर सहित साउंड सिस्टम से सुसज्जित किया गया है।

इस अवसर पर कालेज की सदस्य कुमकुम स्वरुप ने बताया कि नागेंद्र स्वरुप ने शिक्षा जगत में बहुत काम किया। आज उनका जन्मदिवस है। इसलिए इस अवसर पर उनके नाम से बनाया गया स्मार्ट लेक्चर हाल का लोकार्पण किया गया है। इस लेक्चर हाल में जब भी कोई प्रोग्राम होगा तब उनको याद किया जाएगा। उनका कहना है कि आज की आवश्यकता को देखते हुए इसकी जरुरत थी जोकि पूरी हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *