कानपुर उद्योग व्यापार मंडल की युवा कार्यकारणी गठन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम
कानपुर, बर्रा बाईपास स्थित पारस गार्डन में कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारणी गठन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल संरक्षक कानपुर उद्योग व्यापार मंडल प्रमोद जायसवाल एवं कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैल शुक्ला उपस्थित रहे। बैठक में कानपुर से उद्योग पलायन के मुद्दे और GST से जुड़ी समस्याओं की चर्चा हुई, बनवारी लाल कंछल द्वारा महानगर अध्यक्ष शैल शुक्ला की संस्तुति पर पूर्व की महानगर युवा कमेटी को भंग कर नवीन दायित्व पारस ग्रुप के संदीप सचान को महानगर का युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। तथा अवनीश गुप्ता को युवा प्रभारी का दायित्व प्रदान किया गया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तरमहामंत्री मो. कलीम, दक्षिण महामंत्री अनूप तिवारी, उपाध्यक्ष सुरेश त्रिपाठी, शुभकामनाएं प्रदान की। कार्यकम या माश बर्मा , डॉ यू एस सिंह उपस्थित रहे। दीपक मिश्रा, सत्येन्द्र द्विवेदीशिवम शुक्ला, अभिषेक चौहान, आरजू सचान, इत्यादि लोग रहे!
