कानपुर

 

कानपुर में अपरहण व मारपीट करने वालो का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया है इतना ही नहीं अब अपहरण का प्रयास करने वाले उल्टा ही पीड़ित व बचाव करने वाले पर ही झूठा मुकदमा कराने की धमकी दे रहे हैं

 

दरअसल कानपुर के थाना चमनगंज क्षेत्र अंतर्गत डिप्टी पड़ाव में मोहम्मद सफीक का घर है वहीं घर के नीचे उनकी दुकान भी है दिनांक 20 मार्च को सफीक अपने एक साथी मिशम के साथ अपनी दुकान में बैठे थे कि अचानक स्कूली सवार फैसल,आलेमीन, ने मिशन से मारपीट कर सर पर डंडा मारकर जानलेवा हमला कर दिया बीच-बचाव में सफीक को भी मारने लगे और मिशम को जबरदस्ती स्कूटी में बैठाकर ले जाने लगे ,,, इस घटना के चश्मदीद व बचाव कर रहे सफीक का कहना है कि जब वे चिल्लाए तो फैसल,आलेमीन भाग निकले जिसका सीसीटीवी भी है,,,, लेकिन थाना चमनगंज को शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कार्यवाही नहीं की जा रही है ,,,, पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने पुलिस को बचाव करने का वीडियो दिया है उसके पहले जो फैसल,आलेमीन द्धारा घटना करी गयी है उसका वीडियो पुलिस को नहीं दिया गया है और अब आरोपी ही पीड़ित पर दबाव बना रहे हैं कि सुलह कर लो नहीं तो झूठे मुकदमे में फंसे जाओगे,,,,मोहम्मद सफीक ने बताया कि इस घटना के लिए वे डीसीपी सेंट्रल के पास भी गए थे लेकिन थाना चमनगंज पुलिस ने अपने उच्च अधिकारियों को गुमराह कर रखा है इसलिए उनकी कह सुनवाई नहीं हो रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *